INICET Admit Card 2025: यह एडमिट कार्ड उन लोगों के लिए जारी किया जाएगा जो लोग एक सी सीमा के अंदर अपना एग्जाम फॉर्म सफलतापूर्वक आवेदन कर दिए थे| एम्स के द्वारा एडमिट कार्ड के जारी होने की तिथि को बहुत पहले ही एम्स द्वारा बात कर दिया गया था| जिसमें उन्होंने बताया था कि एडमिट कार्ड को 10 मई 2025 को जारी किया जाएगा|
ध्यान देने वाली बात यह है कि एम्स द्वारा आवेदक को व्यक्तिगत रूप से आप एडमिट कार्ड उनके मेल आईडी पर नहीं भेजा जाएगा| इसके लिए उन्हें एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वहां से उनको एडमिट card डाउनलोड करना होगा| इस प्रकार सभी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा| इसके बाद भी एग्जाम देने के लिए जा सकते हैं|
INICET Admit Card 2025 डाउनलोड कैसे करें?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सभी विद्यार्थियों को कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे जिसकी जानकारी नीचे दी गई है|
- सबसे पहले सभी आवेदक को एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
- इसके बाद उन्हें “INI CET (MD/MS/MCh(6yrs)/DM(6yrs))” पर क्लिक करना होगा|
- इसके बाद आवेदक को अपना पंजीकरण आईडी, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करना होगा|
- इसके बाद उनके सामने INICET Admit Card 2025 का स्क्रीन खुल जाएगा|
- इसके बाद सभी आवेदक एडमिट card में दिए गयें सभी जानकारी को चेक करना होगा|
- इसके बाद अभ्यर्थी एडमिट card डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंटआउट निकलवा सकते हैं|
इस प्रकार सभी विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं|
और पढ़ें: CBSE Result 2025: अब इंतजार हुआ खत्म जाने कब आएगा रिजल्ट
INI CET 2025 एग्जाम में कितने प्रश्न होंगे और पैटर्न
INI CET 2025 एग्जाम एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी जिसकी कुल समय 3 घंटे (180 मिनट) की होगी। इस परीक्षा में कुल 200 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नों में विभिन्न प्रकार के प्रारूप शामिल होंगे जैसे कि एकल सही उत्तर और एक से अधिक सही उत्तर वाले प्रश्न। इसके साथ ही, इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगा मतलब गलत उत्तर देने पर परीक्षार्थी के अंक काटे जाएंगे।
INI CET 2025 परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
INI CET 2025 की परीक्षा 17 मई 2025, शनिवार को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में देशभर के विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 10 मई 2025 से अपने प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in से डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
INI CET 2025 Admit Card में क्या विवरण होगा?
INI CET एडमिट कार्ड पर उम्मीदवारों को व्यक्तिगत और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। इनमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, वर्ग, फोटो, हस्ताक्षर, लिंग, हस्ताक्षर, परीक्षा की तिथि और समय, तथा परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता शामिल होगा। सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी गयी है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें और किसी भी प्रकार की त्रुटि की स्थिति में संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
INICET 2025 की परीक्षा की महत्वपूर्ण डेट
INI CET 2025 परीक्षा से जुड़ी कुछ प्रमुख तारीख की घोषणा की गई है, जिन्हें उम्मीदवारों को ध्यान में रखना चाहिए। इस परीक्षा का एडमिट कार्ड 10 मई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद, इस परीक्षा का आयोजन 17 मई 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में किया जाएगा। इस परीक्षा के परिणाम 24 मई 2025 को घोषित किए जाएंगे।
इन सभी डेट के अनुसार सभी उम्मीदवारों को अपनी तैयारी और जरूरी दस्तावेजों की व्यवस्था पहले से कर लेनी होगी।