CUET Admit Card 2025: जारी हो गया अभी डाउनलोड करें पूरी जानकारी

CUET Admit Card 2025: भारत के सभी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2025 की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी खबर निकल कर आ गयी है। भारत के नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि CUET 2025 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करना है, इसमें क्या-क्या जानकारी होती है| इसके सतह ही यह भी जानेगें की क्या डॉक्युमेंट साथ ले जाने होंगे और किन बातों का आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए।

CUET 2025: परीक्षा कब और कैसे होगी?

CUET UG 2025 परीक्षा 13 मई से लेकर 3 जून 2025 तक आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा देशभर के कई केंद्रों पर आयोजित होगी और इसका उद्देश्य है सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक (UG) कोर्सों में एडमिशन करवाना है|

CUET परीक्षा ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित टेस्ट – CBT) मोड में होगी, जिसमें अलग-अलग विषयों के अनुसार स्लॉट बांटे गए हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है।

इसे भी पढ़ें: INICET Admit Card 2025: जाने aiimsexams.ac.in का लेटेस्ट अपडेट रिलीज़ की डेट और कैसे डाउनलोड करें?

CUET Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करना एक आसान स्टेप है, CUET Admit Card कैसे डाउनलोड करना है इसके बार में नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले cuet.nta.nic.in की वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद आपको होमपेज पर ‘Download CUET UG 2025 Admit Card’ का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अब आप अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे Security Pin को भरें और ‘Submit’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा जिसे आप डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।

CUET 2025 Admit Card में क्या-क्या जानकारी होगी?

CUET 2025 का एडमिट कार्ड न केवल परीक्षा में प्रवेश का प्रमाण है, बल्कि यह महत्वपूर्ण निर्देशों से भी भरा होता है। इसमें निम्नलिखित जानकारियाँ शामिल होती हैं:

  • अभ्यर्थि का नाम और फोटो
  • रोल नंबर
  • एप्लिकेशन आईडी
  • परीक्षा की तिथि और समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा से जुड़ी जरूरी हिदायतें

अगर इन जानकारियों में कोई गलती नजर आए, तो तुरंत NTA की हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थि क्या लेकर जाएं?

  • CUET परीक्षा में बैठने के लिए निम्नलिखित डॉक्युमेंट्स अपने साथ ज़रूर लेकर जा सकते हैं जिसकी जानकारी निचे दी गयी है|
  • CUET 2025 Admit Card (कलर प्रिंट में)
  • एक फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट आदि)
  • अभ्यर्थि का पासपोर्ट साइज फोटो (जो आपके एडमिट कार्ड पर लगी हो)
  • अगर कोई विशेष आवश्यकता है (PwD के लिए), तो उससे संबंधित दस्तावेज़

परीक्षा के समय किन बातों का ध्यान रखें?

  • परीक्षा केंद्र पर कम से कम 1 घंटे पहले पहुंचें।
  • अभ्यर्थियों को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ, या फिर कैलकुलेटर ले जाना सख्त मना है।
  • किसी भी तरह की धोखाधड़ी पर तुरंत परीक्षा से निकाला जा सकता है।

अभ्यर्थि सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें।

CUET से कैसे संपर्क करें पूरी जानकारी

अगर आपको सभी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आती है, तो आप NTA से नीचे दिए गए माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं:

हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000

ईमेल: cuet-ug@nta.ac.in

निष्कर्ष

CUET UG 2025 भारत में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी पहल है, जिससे छात्रों को एकसमान अवसर मिल रहा है। परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करना और उसमें दी गई जानकारी को अच्छी तरह समझना भी अभ्यर्थियों को आवश्यक है। यदि आप इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, तो समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर लें।

Leave a Comment